विजय सेठी बने जिलाध्यक्ष
सिरसा। बच्चों को पढ़ाई में मदद करने व बेटियों को बचाने की पहल को अग्रणी रखने वाली संस्था %राष्ट्रीय एकता शक्ति’ की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा विजय सेठी को सिरसा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अपनी नियुक्ति से उत्साहित विजय सेठी ने कहा है कि संस्था द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे वे निष्ठा पूर्वक निभाएंगे।संस्था की मुहिम नशा उन्मूलन, जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने व समाज में बेटियों को बचाने की दिशा में अधिक प्रयास किए जाएंगे। विजय सेठी की इस नियुक्ति पर अरोड़ा युवा संगठन के पदाधिकारियों मनोज बांगा, राजेश बांगा, पूर्व नगरपार्षद अंग्रेज बठला, सुमित बब्बर, नगरपार्षद मनोज मकानी, रवि फुटेला व प्रवीन सेतिया ने उन्हें बधाई दी है।