अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। सीडीएलयू की आऊटसोर्सिंग पर कार्यरत महिला कर्मचारी की शिकायत की जांच डिपार्टमेंट वूमन कमेटी करेगी। वीसी विजय कायत ने मंगलवार को शिकायत मार्क करके कमेटी के पास भेज दी है। दूसरी ओर विश्वविद्यालय के यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि वे गुरुवार को शिकायतकर्ता के साथ एसपी को शिकायत देंगे। हालांकि पहले यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को एसपी को शिकायत देनी थी। लेकिन कानूनी विचार विमर्श के चलते शिकायत नहीं दे पाए। वहीं यूनियन नेता कुलदीप गहलावत का आरोप है कि उन्होंने ब्रांच अधीक्षक के पास छुट्टी के लिए आवेदन किया था। लेकिन वीसी के आदेशों का हवाला देते हुए उसने छुट्टी देने से मना कर दिया। कुलदीप गहलावत का आरोप है कि उन्हें इसलिए छुट्टी नहीं दी गई, ताकि कर्मचारी एसपी को शिकायत न दें सकें। वही सीडीएलयू के वीसी विजय कायत ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को छुट्टी लेने से नहीं रोका गया। पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि यदि किसी कर्मचारी ने छुट्टी लेनी है तो उसे सेंक्शन करवानी पड़ेगी। यदि कर्मचारी काम के दौरान बाहर जाता है तो उसे मूवमेंट रजिस्टर पर समय और काम अंकित करना होगा। बतां दे कि सीडीएलयू की आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने वित्तीय विभाग के एक अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आउटसोर्सिंग कंपनी को उसकी सेवाएं समाप्त करने का निर्देश दिया।