जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 78 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, वहीं जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 5934 हो गई है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 82 है। वहीं 65 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि रविवार को मिले संक्रमितों में सिरसा अर्बन में 35, डबवाली में 4, ऐलनाबाद में 10, कालांवाली में 11, नाथूसरी चोपटा में 4, माधोसिंघाना में तीन, रानियां में 8, चौटाला में दो और बडागुढ़ा में एक शामिल हैं। बता दें कि अब तक जिलेभर से 115056 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 5934 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 5245 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 1148 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिले में 607 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 464 होम क्वारंटाइन हैं और 65 अस्पताल में दाखिल हैं।