फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति हुडा पार्क में काटे गए वृक्षों को लेकर नप ने पुलिस के पास भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति हुडा पार्क में काटे पेड़, नप ने पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

ऐलनाबाद। शहर के हुडा पार्क से कुछ दिन पहले काटे गए हरे-भरे वृक्षों की गुत्थी अभी तक भी पहेली बनी हुई है । कुछ दिन पहले शहर के हुड्डा पार्क से कुछ अज्ञात लोगों ने पार्क में खड़े हरे-भरे वृक्षों को काट लिया था । इसकी अनुमति हुड्डा विभाग व वन विभाग से नहीं ली गई थी। नगर पालिका ने इन कटे हुए वृक्षों को अपने कब्जे में ले लिया था। नगर पालिका सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने ऐलनाबाद पुलिस थाना में इसकी शिकायत भेजी थी। थाना प्रभारी हवा सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नप की शिकायत उनको मिली है । वह सोमवार को इस पूरे मामले की घटना स्थान पर जाकर जांच करेंगे। जो इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें