फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर की अलमारी के लॉकर से 7 तोला सोने के जेवरात चोरी

Sat, 01 Feb 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। गांव फग्गु स्थित घर में अलमारी के लॉकर से चोरों ने 7 तोला सोने के गहने चोरी कर लिए। रोड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव फग्गु निवासी गुरमेल सिंह ने बताया कि वह 19 जनवरी को परिवार सहित गांव मटदादू में रिश्तेदारी में पंजीरी देने के गए थे। उनकी पत्नी कर्मजीत कौर और वीरुवाला गुढ़ा निवासी भांजा बलकरन सिंह दोनों घर पर ही थे। घर की अलमारी के लॉकर में रुपये और सोने के गहने रखे थे। जब 31 जनवरी को रुपये की जरूरत पड़ने पर उन्होंने अलमारी का लॉकर खोला तो उसमें रुपये तो मिले लेकिन 7 तोला सोने के जेवर नहीं मिले। इनमें सोने की सात अंगूठियां, तीन टॉप्स, बालियाें के दो सेट, तीन कोका सेट और एक टिक्का चोरी हो गया। रोड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें