फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार से तीन बैगों में 68.2 किलो चूरापोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। सीआईए स्टाफ कालांवाली ने गांव ओढां के पास घुकांवाली रोड पर एक कार से 3 बैगों में 68 किलो 160 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव घुकांवाली के इंद्रपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एएसआई रामस्वरूप ने बताया कि सीआईए टीम को गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव घुकांवाली निवासी इंद्रपाल व कालू दोनों मिलकर चूरापोस्त बेचने का कार्य करते हैं। आरोपी इंद्रपाल अपनी कार में चूरापोस्त लेकर बेचने के लिए घुकांवाली से पंजाब जाएगा। इस सूचना के बाद सीआईए ने घुकांवाली रोड पर नाकाबंदी करते हुए उक्त लोगों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी इंद्रपाल ने बताया कि चूरापोस्त उसका तथा कालू दोनों का है और वे इसे हनुमानगढ़ (राजस्थान) से खरीद कर लाए थे। एएसआई ने बताया कि आरोपी इंद्रपाल व कालू और हनुमानगढ़ निवासी सप्लायर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें