ऐलनाबाद। सीआरडीएवी कॉलेज में सोमवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विज्ञान मेले के संयोजक डॉ. विशाल सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली व आर्ट एंड क्राफ्ट पर विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। मेले का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा लगाई जाने वाली स्टाल रहेंगी। इन स्टालों पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा तैयार किये गये खाने-पीने व अन्य तरह की वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को जागृत करना व विकसित करना है।