फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पेट्रोल पंप पर खड़ी तीन निजी बसों से 600 लीटर डीजल चोरी

Sat, 12 Oct 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 जीओ पंप पर खड़ी निजी बस से डीजल चोरी करने के बाद खुला टंकी का ढक्कन ओर नीचे ​बिखरा डीजल।
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड स्थित जीओ पेट्रोल पंप पर खड़ी तीन निजी बसों से चोर शुक्रवार अलसुबह 2 बजे के करीब 600 लीटर डीजल निकालकर ले गए। बस संचालक ने चोरी के मामले को लेकर जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी में चोरी को लेकर शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

बस संचालक गुरचेत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम डबवाली रोड स्थित जीओ के पंप पर अपनी तीन बसों को खड़ा किया था। शुक्रवार सुबह बस चालक बसों को ले जाने के लिए आए तो देखा की तीनों बसों की डीजल की टंकियां खुली पड़ी हैं और नीचे डीजल बिखरा पड़ा है। जिसकी सूचना पहले बस संचालक को दी और उसके बाद डायल 112 की टीम को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मुआयना करते हुए रिपोर्ट बना ली। बस संचालक ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद पंप पर पहुंचे पंप संचालक को भी इस बारे में अवगत करवाया गया।

सीसीटीवी में दिखे आरोपी

सीसीटीवी कैमरे में कैद फोटो के अनुसार अज्ञात चोर अल सुबह 2 बजे के करीब पंप पर सफेद रंग की वरना कार लेकर आते हैं। वे पंप में खड़ी बसों के पास वरना गाड़ी लगाकर डीजल निकालकर ले जाते हैं। वहीं, पंप पर निगरानी और तेल डालने वाले दो कर्मचारी सोए रहते हैं। उसके करीबन आधे घंटे के बाद एक गाड़ी तेल डलवाने के लिए आती है और पंप पर मौजूद कर्मचारी उसमें तेल भर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें