फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 60 हजार की नगदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जमाल में एक मकान से चोर 60 हजार रुपये की नगदी व हजारों रुपये के आभूषण चुराकर ले गए। सांय को परिजन घर लौटे तो परिजनों को घटना बारे पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि 9 सितंबर की शाम को वह परिवार के साथ खेतों में गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखी करीब 60 हजार रुपये की नगदी, एक जोड़ी सोने की कानों की बालियां, एक जोड़ी टोपस, कोका 4, एक चांदी का कड़ा, दो जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए। सांय को वे घर लौटे तो घटना बारे पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। जांच अधिकारी पूनम चंद ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द चोरों का सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें