संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एमएसजी भारतीय खेल गांव में मंगलवार को 57वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटाराम खामरा ने ध्वज फहराकर किया। प्रतियोगिता में स्वीमिंग, जूडो और नेटबाल के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। पहले दिन स्वीमिंग 400 मीटर के अंडर 14 आयु वर्ग में झज्जर के वीर दलाल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरुग्राम का दक्ष द्वितीय और अंबाला के अंकेश राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सर्वप्रथम सभी जिले से आई टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट निकाला और खेल को निष्ठापूर्वक खेलने की शपथ ली। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनसे परिचय लिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटाराम खामरा ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर मेहनत करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मेहनत करने से ही खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं। खेल में हार जीत होती रहती है। यह केवल मेहनत पर ही निर्भर है। आप जितनी मेहनत करेंगे और खेल में उतना निखार आएगा। इस मौके पर एईओ अनिल कुमार, एईईओ हरबंस सिंह, स्वीमिंग इंचार्ज कैप्टन गूगन सिंह, नेटबाल इंचार्ज राकेश राका, जूडो कोच रणबीर सिंह नैन, राजेश कंबोज, नवजीत सिंह पीजीटी, राजेंद्र कुमार लारा, राकेश सहारण, इंद्रजीत काहलो, निर्मला नैन आदि उपस्थित रहे।
बॉक्स
नेटबाल में चरखी दादरी की टीम ने मारी बाजी
अंडर 17 नेटबाल प्रतियोगिता में गुरुग्राम और चरखी दादरी के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इसमें चरखी दादरी की टीम ने जीत हासिल की। कैथल की टीम ने 15-11 से पंचकूला को हराया। फतेहाबाद की टीम ने 13-7 से झज्जर को मात दी। रोहतक ने 9-8 से भिवानी को मात दी। पानीपत ने 14-6 के अंक से पलवल को हराया।
बॉक्स
स्वीमिंग के परिणाम
400 मीटर, नाम, जिला
प्रथम, वीर दलाल, झज्जर
द्वितीय, दक्ष, गुरुग्राम
तृतीय, अंकेश, अंबाला
-
100 मीटर, नाम, जिला
प्रथम, आदेश, रोहतक
द्वितीय, दक्ष राठी, सोनीपत
तृतीय, शिवांश, गुरुग्राम
50 मीटर, नाम, जिला
प्रथम, अनिरुद्ध, पानीपत
द्वितीय, जयवर्धन, झज्जर
तृतीय, कृष महेंद्र, फरीदाबाद