फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में 55 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 26 Sep 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. हरविंदर सिंह ने बताया कि प्राचार्य डाॅ. संदीप गोयल की अध्यक्षता व भौतिकी विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. भारती शर्मा के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में 55 प्रतिभागियों ने सहभागिता दर्ज करवाई। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष दस प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएंगे।
प्रतियोगिता में प्रो. दीक्षा, प्रो. मनजीत कौर व प्रो. पूजा ने निरीक्षक की भूमिका का निर्वहन किया। इस प्रतियोगिता के दौरान जीव विज्ञान विषय विशेषज्ञ सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. महेंद्र प्रदीप, रसायन विज्ञान विषय विशेषज्ञ सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. पंकज पंडित व भौतिकी विज्ञान विषय विशेषज्ञ सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. श्याम लाल फुटेला ने निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राजकीय नेशनल महाविद्यालय के प्रतिभागी रितु, मुस्कान, हिमांशु, कुसुम व महक ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, पांचवां व छठा जेसीडी मेमोरियल कॉलेज, की प्रतिभागी अंजली राणा ने चौथा, सीएमआरजे मिट्ठी सुरेरां, ऐलनाबाद की प्रतिभागी मोनिका ने सातवां, शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज के प्रतिभागी मनजोत इंसां ने आठवां व जनता गर्ल्स पीजी कॉलेज कर सोनिया एवं अनामिका ने क्रमशः नौवां एवं दसवां स्थान अर्जित किया। प्राचार्य डाॅ. संदीप गोयल ने चयनित शीर्ष दस प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें