युवा कांग्रेस की बैठक 15 मार्च को
सिरसा। युवा कांग्रेस जिला सिरसा द्वारा 15 मार्च दोपहर साढ़े तीन बजे स्थानीय कांग्रेस भवन में एक बैठक होगी। इसमें लोकसभा चुनाव के संबंध में विशेष रणनीति बनाई जाएगी। ये जानकारी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंदन गाबा ने दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर करेंगे। इस बैठक में युवा कांग्रेस सिरसा लोकसभा व विधानसभा से जुड़े तमाम पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे और लोकसभा चुनावों के संबंध में अपने विचार रखेंगे।