डिंग मंडी में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए पुलिस कर्मी।
डिंग मंडी। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सोमवार को थाना डिंग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सिरसा डॉ. मयंक गुप्ता के मार्गदर्शन में लगाए गए इस शिविर का शुभारंभ डीएसपी राज सिंह ने रक्तदाता पुलिसकर्मियों को बैज लगाकर किया। इस अवसर पर डीएसपी राज सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ समाजसेवा में भी पीछे नहीं रहते। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत जिला पुलिस विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। थाना डिंग प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर में थाना डिंग के पुलिसकर्मियों के अलावा आसपास के आमजन और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। जिला नागरिक अस्पताल सिरसा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 50 रक्तदाताओं ने रक्त दिया। एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने जिला पुलिस को इस पहल के लिए बधाई दी।