फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बजट के अभाव में अटकीं 50 व्यायामशालाएं, चौपाल और पंचायत भवन में करवाना पड़ रहा योग

Mon, 23 Oct 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमनदीप कंबोज
सिरसा। प्रदेश सरकार ने 2015 में सभी जिलों में व्यायामशालाओं खोलने की घोषणा की थी। इसके तहत सिरसा में 81 व्यायामशाला व योगशाला बनाई जानी थी, लेकिन बजट के अभाव में 50 व्यायामशालाओं का काम अधर में है। हैरानी की बात यह है कि 31 व्यायामशालाओं का काम पूरा होने के बाद भी अभी तक संबंधित आयुष विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। ऐसे में ग्रामीण चौपाल, पंचायत भवन और सरकारी स्कूलों में योग करने को मजबूर हैं।
सरकार ने वर्ष 2015-16 में जिले के अलग-अलग स्थानों पर चार एकड़ व दो एकड़ की कुल 81 व्यायामशालाएं बनाने को लेकर घोषणा की थी। इनमें से 66 व्यायामशालाओं को दो एकड़ में जबकि 15 व्यायामशालाओं को चार एकड़ में बनाया जाना था। इसके लिए पंचायती राज विभाग को जिम्मेदारी दी गई थी। विभाग ने अब तक चार एकड़ की सात और दो एकड़ की 24 व्यायामशालाओं का ही निर्माण करवाया है, लेकिन इनको अभी तक संबंधित विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। ऐसे में योग साधकों को मजबूरन गांव की चौपाल और पंचायत की ओर से दी गई जगह पर योग करने को मजबूर होना पड़ा रहा है। संवाद
विज्ञापन



26 का काम अधूरा, 24 का शुरू ही नहीं हुआ
जिले में 26 व्यायामशालाओं का काम तो शुरू हो गया है, लेकिन बजट के अभाव में पूरा नहीं हो पाया है। इनमें से चार एकड़ में बनाई जाने वाली चार और दो एकड़ में बनाई जाने वाली 22 व्यायामशाला शामिल हैं। इसके अलावा 24 व्यायामशालाओं का निर्माण कार्य ही शुरू नहीं हो पाया है।


12 करोड़ की राशि के लिए भेजी डिमांड
व्यायामशालाओं के निर्माण का काम पूरा करने के लिए पंचायती राज ने अब मुख्यालय को पत्र लिखकर करीब 12 करोड़ रुपये के बजट की मांग की है। सरकार की ओर से घोषणा किए जाने के बाद निर्माण सामग्री महंगी होने के कारण अब निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। इसके अलावा पंचायती राज की तरफ 18 व्यायामशालाओं का एस्टीमेट दोबारा बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। जिससे समय पर व्यायामशालाओं का निर्माण कार्य पूरा हो पाए।

बॉक्स
इस तरह की दी जानी हैं सुविधाएं
व्यायामशालाओं में पूरी जगह की चहारदीवारी, एक शेड, बैठने के लिए फर्श, पार्क, शौचालय, पीने के लिए पानी व टहलने के लिए पगडंडी तैयार की जानी है। जिसमें ग्रामीण सुबह व शाम के समय योग व सैर कर सकें और स्वास्थ्य को बेहतर बना सकें।

कोट्स
कई व्यायामशालाओं के निर्माण का कार्य पूरा किया गया है और कई का निर्माण चल रहा है। सरकार से 12 करोड़ की राशि की मांग की गई है। 18 व्यायामशालाओं का एस्टीमेट रिवाइज करके भेजा गया है। दूसरे चरण की किश्त अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन

गौरव कुमार, एक्सईएन, पंचायती राज, सिरसा।

कोट्स
व्यायामशालाओं का अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिसके कारण गांव की चौपाल, पंचायत भवन और पंचायत की तरफ से दी गई जगह पर योग करवाया जा रहा है। - मांगेराम, योगाचार्य, आयुष विंग, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें