जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं कोरोना संक्रमण का आंकड़ा सिरसा में बढ़ने के कारण सिरसा रेड जोन में आ गया है। लोग बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं जिस कारण प्रतिदिन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। वीरवार आई रिपोर्ट में जिले में 48 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अभी तक 7147 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग संक्रमण रोकने को लेकर प्रतिदिन लोगों को जागरूक कर रहा है।