फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मोटरसाइकिल के बैग से बरामद हुए 45 हजार के नकली नोट

Fri, 07 Jul 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सदर थाना पुलिस ने थाने में पहुंची एक मोटरसाइकिल के बैग से 45 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। मोटरसाइकिल के बैग में 500 व 200 के नकली नोट मिले हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। बता दें कि एक कार मैकेनिक पुलिस को झगड़ा होने की शिकायत देने के लिए आरोपी की मोटरसाइकिल लेकर थाने में पहुंचा था। यहां पर जांच के दौरान नकली नोट बरामद हुए।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी उप निरीक्षक देवीलाल ने बताया कि बरामद किए गए नकली नोटों में 500-500 रुपये के 88 नोट, जबकि 200- 200 रुपये के 5 नोट हैं। इस संबंध में गांव कागदाना निवासी अर्जुन के खिलाफ सदर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के गांव कर्मगढ़ निवासी लेखराज हाथी पार्क के पास गाड़ियों की रिपेयर का काम करता है। उसकी दोस्ती गांव कागदाना निवासी अर्जुन से है जो गाड़ी ठीक करवाने के लिए उनके पास आता था। कर्मगढ़ निवासी लेखराज को कुछ पैसों की जरूरत थी जिसको लेकर उसके दोस्त कागदाना निवासी अर्जुन ने गुरुवार की रात गांव मल्लेकां क्षेत्र में लेखराज को बुलाया। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि अर्जुन ने हमला करने के लिए पिस्तौल निकालने का भी प्रयास किया। लेखराज ने उसे पत्थर मार दिया, जिससे अर्जुन घायल हो गया और लेखराज अर्जुन की मोटरसाइकिल लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए सदर थाने में आ पहुंचा। जब पुलिस ने अर्जुन की मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो मोटरसाइकिल के साथ लगे बैग से 45 हजार के नकली नोट तथा कुछ जोड़े कपड़े बरामद हुए।
थाना प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही दबिश देकर मामले के आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और नकली नोट प्रकरण में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें