फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड पर फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास देर रात को तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा उछलकर सड़क की दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में ई-रिक्शा सवार पुरानी हाउसिंग बोर्ड निवासी 42 वर्षीय सोनू की मौत हो गई। घायल दो सवारियों को अग्रोहा रेफर किया गया है। सिरसा पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक गुरदेव निवासी रानियां चुंगी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि वह किराये पर रिक्शा लेकर सवारी ढोने का काम करता है। सात सितंबर की रात डेढ़ बजे वह रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर सांगवान चौक से होते हुए चतरगढ़ पट्टी फाटक की तरफ जा रहा था। इस समय जब वह फायर ब्रिगेड कार्यालय के करीब पहुंचा तो हाउसिंग बोर्ड की ओर से तेज रफ्तार कार ने हमारे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
इस कारण रिक्शा उछलकर सड़क की दूसरी ओर जाकर पलट गई। इस हादसे में वह और सवारियां घायल हो गई। सवारियों को अधिक चोटें आईं। आरोपी कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने 42 वर्षीय सोनू को मृत घोषित कर दिया। किरण जोत व उसके पति बोबी सिंह को अधिक चोट आने के कारण अग्रोहा रेफर किया गया है। चालक गुरदेव सिंह नागरिक अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन



परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर जताई असंतुष्टि
मृतक के परिवारजनों ने पुलिस की कार्रवाई से पर सवाल उठाते हुए कहा आरोप लगाया कि पुलिस शव देने में देरी कर रही है। अभी तक पुलिस ने आरोपी कार चालक का पता नहीं लगाया है। जहां पर हादसा हुआ, वहां पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन पुलिस ने किसी भी कैमरे को चेक करने का प्रयास नहीं किया है।


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को नागरिक अस्पताल सिरसा में दाखिल करवाया था। इसके बाद पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई। मृतक व्यक्ति के परिजनों का पता लगा कर सूचना दी गई। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपी पकड़ में होगा। - राधेश्याम, एसआई, सिविल लाइन थाना पुलिस, सिरसा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें