फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली रोड पर दो किलोमीटर में 40 स्ट्रीट लाइट खराब, तिरंगा लाइट्स भी बंद

Tue, 01 Oct 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर का मुख्य डबवाली रोड एयरफोर्स स्टेशन के पास दो किलोमीटर तक अंधेरे में डूबा रहता है। रोड पर लगी 40 स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। इसके अलावा तिरंगा लाइट्स की भी बत्ती गुल है। ऐसे में रात के समय गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे में बेसहारा पशुओं के कारण हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ समय पहले तक तिरंगा लाइट जरूर जलती थी। इस कारण कुछ रोशनी बनी रहती थी। अब वह भी बंद हो गई है। अब इन स्ट्रीट पोल पर लाइट लगाने की कोई जरूरत महसूस नहीं करता है। कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि राजनेता विकास की बात कहते हैं, लेकिन शहर का मुख्य रोड ही अंधेरे में डूबा रहता है। डबवाली रोड पर चतरगढ़ पट्टी से लेकर एयरफोर्स स्टेशन तक स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी रहती है। इतना ही नहीं, कई जगहों से बीच-बीच से पोल तक गायब हो चुके हैं, तो कहीं पोल पर लगी लाइटें।
विज्ञापन




बॉक्स
दुकानदारों से लेकर लोगों को आती है परेशानी
डबवाली रोड पर किराना व्यापारी राजेश कुमार ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रोड पार करना मुश्किल हो जाता है।स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण डिवाइडर के बीच में बनाए हुए कट हादसों का कारण बनते हैं। अचानक वाहन चालक के कटों से निकलकर आने से कई बार हादसे हो चुके हैं। बेसहारा पशु भी हादसे का कारण बन रहे हैं।

बॉक्स
इस रोड पर बसी हैं कई कॉलोनियां
डबवाली रोड पर विष्णुपुरी, चतरगढ़पट्टी, मीरपुर कॉलोनी, ब्रह्मा गार्डन आदि कॉलोनियों बसी हैं। स्ट्रीट लाइट्स बंद होने के कारण गलियों के आखिरी छोर पर अंधेरा रहता है। ऐसे में आपराधिक वारदात होने का खतरा रहता है।


होर्डिंग बोर्ड के कारण खराब हो रहीं तिरंगा लाइट्स
शहर के सुंदरीकरण को लेकर स्ट्रीट लाइट के पोल पर तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन अवैध रूप से होर्डिंग लगाने के कारण ये लाइटें खराब हो रही हैं। शहर में 50 से 70 स्ट्रीट लाइटें होर्डिंग बोर्ड के कारण खराब हो चुकी हैं। होर्डिंग के कारण तिरंगा लाइटों में कट लगाकर इन्हें खराब कर दिया जा रहा। बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर परिषद प्रशासन व्यवस्था में सुधार नहीं कर पा रहा।
विज्ञापन


कोटस्
डबवाली रोड पर स्ट्रीट लाइट बंद है, इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में कोई शिकायत भी नहीं मिली है। अगर ऐसी कोई बात है तो जानकारी जुटाकर सभी लाइट्स को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। - प्रवीण शर्मा, जेई , नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें