फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजकीय नेशनल व महिला काॅलेज में 40 फीसदी सीटें खाली, फिर खुला पोर्टल

Sun, 20 Aug 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राजकीय नेशनल कॉलेज । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय नेशनल व महिला कॉलेज में अभी भी यूजी कोर्सों में 40 फीसदी सीटें खाली पड़ी हैं। इसके चलते उच्चतर शिक्षा विभाग ने आवेदन के लिए एक बार फिर से पोर्टल खोल दिया है। किन्हीं कारण आवेदन करने से वंचित रहे विद्यार्थी 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला ले सकते है। कॉलेज प्रशासन की ओर से भी सोमवार से विद्यार्थियों की फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी।
बता दें कि यूजी कोर्सों में करीब 10 बार फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी सीटें रिक्त रह गई हैं। नेशनल कॉलेज में 788 सीटें जबकि महिला कॉलेज में 354 सीटें खाली पड़ी हैं। राजकीय महिला कॉलेज में दाखिला कमेटियों की अर्थक प्रयासों के बाद भी बीए में मात्र 400 दाखिला ही हुए हैं, जबकि बीए संकाय में 430 सीटें है। राजकीय नेशनल कॉलेज में 1120 सीटों बीए संकाय में है। बीए में 295 सीटें खालीं पड़ी हैं। बीबीए में 5 दाखिले हुए हैं। अब ऐसे में कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा से पोर्टल ओपन कर दिया है। जिन छात्रों ने पहले भी रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था, वे भी इस पोर्टल पर जाकर नए सिरे से आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान विद्यार्थी 25 अगस्त तक छात्र दाखिला ले सकेंगे। दोनों कॉलेजों में दाखिले के लिए कमेटियों का गठन कर दिया है। जिसके तहत ऑन दी स्पाॅट दाखिले होंगे।
विज्ञापन




इस प्रकार कॉलेजों में पड़ी है सीटें खाली
नेशनल कॉलेज
कोर्स, सीटें, खाली
बीए, 1120, 295
बीए ऑनर्स, 40, 29
बीबीए, 40, 5
बीकॉम, 240, 127
मेडिकल, 160, 111
नॉन मेडिकल, 320, 221
-
महिला कॉलेज
कोर्स, सीटें, खाली
बीए, 430 , 30
बीबीए, 40, 17
बीकॉम, 160, 48
बीसीए, 120, 85
मेडिकल, 80, 58
नॉन मेडिकल, 160, 116
-
वर्जन
राजकीय नेशनल कॉलेज में खाली सीटों को भरने के लिए सोमवार से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। इसके तहत दाखिले से वंचित विद्यार्थी दाखिला ले सकते है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से पोर्टल को ओपन कर दिया है। - डॉ. विवेक गोयल, नोडल अधिकारी दाखिला, नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन




वर्जन
एक बार फिर से राजकीय महिला कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। पोर्टल को ओपन कर दिया गया है। 25 तक फिजिकल काउंसिलिंग जारी रहेगी। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं। - डाॅ. प्रदीप कुमार, राजकीय महिला कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें