फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पदोन्नत होकर एएसआई बने 32 हेड कांस्टेबल

Sun, 18 Aug 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला पुलिस के 32 हेड कांस्टेबल एएसआई के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कर्मचारियाें के कंधों पर स्टार लगाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति के साथ अब आपकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

अपने कर्तव्य का बेहतर ढंग से निर्वहन कर समाजसेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करें। मुख्य सिपाही राजपाल, अशोक कुमार, नाजर सिंह, कप्तान सिंह, पवन कुमार, गुरपान सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार, महेश कुमार, सुभाष चंद्र, अमनदीप सिंह, निशान सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह ने पदोन्नति पाई।
इनमें प्रहलाद सिंह, अनिल कुमार, अमनदीप सिंह, पवन कुमार, विनोद कुमार, जगबीर सिंह, अनिल कुमार, सुशील कुमार, जुगलाल, जयपाल, बाबूलाल, जगतार सिंह, अवतार सिंह, सुखदीप सिंह, इंदर सिंह, अनिल कुमार व इकबाल सिंह के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि डयूटी के दौरान आम आदमी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए, जबकि गैरकानूनी धंधा करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें