सिरसा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल-2 के कार्यकारी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि 10 से 25 अप्रैल तक फतेहाबाद व भाखड़ा मेन ब्रांच बंद रहेगी। पानी की उपलब्धता को मद्देनजर रखते हुए इस दौरान पानी की कटौती की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यकारी अभियंता नहराणा वाटर सर्विस मंडल सिरसा के अनुसार 10 से 25 अप्रैल तक फतेहाबाद व भाखड़ा मेन ब्रांच को बंद रखा जायेगा। इसके चलते पानी की कटौती की जा सकती है, जिससे पानी की उपलब्धता कम रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस पानी बंदी के दौरान पानी का आवश्यकतानुसार ही उपयोग करके पानी की बचत करें, ताकि पीने के पानी की कोई समस्या पैदा ना हो।