सिरसा। युवा नेता गोकुल सेतिया द्वारा अनाज मंडी में दिया जा रहा धरना शनिवार को 7वें दिन में प्रवेश कर गया है। गोकुल सेतिया ने कहा कि यह धरना मुख्यमंत्री मनोहरलाल के सिरसा आने तक जारी रहेगा। सीएम के सिरसा पहुंचने पर उन्हें सिरसा के लोगों की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा। सेतिया ने बताया कि प्रमुख मांगों जैसे कि थेहड़ पर बसे 25 हजार लोगों के आशियाने बचाने, भंबूर, धिंगतानिया न्यू मोचीवाली माइनर व रंगोई नाले का पानी, सिरसा विधानसभा के खाजाखेड़ा, रामनगरिया, नटार, शहीदावाली, चौबुर्जा, मोडिया, धिगतानिया, रंगडी, सलारपुर, भंबूर, टीटू खेड़ा, बेगू, नेजिया, अलीमोहम्मद, फूलका, बाजेकां, कंगनपुर में घग्गर का पानी दिलाना इत्यादि को लेकर प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि चुनाव नजदीक है और किसी भी समय आचार संहिता लग सकती है। इस लिए इन मांगों को पूरा करने की दिशा में सीएम हरियाणा को शीघ्र कदम उठाने चाहिए।