सिविल सर्जन की शिकायत पर 30 ओर कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज
सिरसा। हड़ताल करने वाले बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ विभाग की तरफ से कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। सिविल सर्जन की शिकायत पर जिला पुलिस ने डबवाली से जोतांवाली विजेंद्र कुमार, सत्यादेवी चोटाला, कालांवाली से डॉ. जितेंद्र सिंह, चोपटा से हवा सिंह, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, जयप्रकाश, लालचंद, पूनम, अनिल कुमार, मायादेवी, मनोरमा, सुमन, सुखदेवी, आशारानी, रमेश कुमारी, लक्ष्मी देवी, सरिता गोयल, कविता देवी, शीला देवी, केवल कांता, जसजीत कौर, बड़ागुढ़ा से अनिश कुमार, वीरपाल कौर, कैलाश रानी, चरणजीत कौर, मीना कुमारी व द्रोपती के खिलाफ एस्मा के तहत केस दर्ज किया है। वहीं हड़ताली कर्मचारी शुक्रवार को फिर से सिविल अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा। सरकार चाहे एस्मा के तहत केस दर्ज कर ले या किसी अन्य कानून के तहत।