फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 30 किलो डोडा पोस्त बरामद : कीटनाशक दवाइयों के नीचे छिपा रखी थी खेप,चालक फरार

Tue, 18 Apr 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बडागुढ़ा (सिरसा)। गांव छतरियां से पन्नीवाला मोटा रोड पर खड़े एक ट्रक से बडागुढ़ा पुलिस ने नशीले पदार्थों की खेप बरामद की है। ट्रक में कीटनाशक दवाइयों के नीचे नशे की खेप छिपाकर रखी हुई है। हालांकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक में मिले दस्तावेजों के आधार पर पंजाब के गुरदासपुर (पंजाब) निवासी सर्वजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कीटनाशकों की भी जांच पड़ताल करवाई।



थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि सोमवार रात्रि पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव छतरियां से पन्नीवाला मोटा रोड पर संदिग्ध अवस्था में खड़े एक ट्रक को देखकर जब पुलिस टीम ने गाड़ी रोकी तो ट्रक से एक व्यक्ति खेतों की तरफ भाग गया। इस दौरान ट्रक से कुछ दूरी पर एक कार भी खड़ी थी। पुलिस को देखकर कार सवार भी भाग गए। ऐसे में पुलिस को संदेह हुआ कि ट्रक में कोई नशे के लिए प्रयुक्त होने वाली सामग्री है। इसके बाद पुलिस ने अधिकारियों से बात कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से कीटनाशक दवाइयों के नीचे डोडापोस्त से भरे 30 किलोग्राम वजनी दो बैग बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने कृषि विभाग को सूचना दी। क्वालिटी कंट्रोलर डॉ. सुखदेव सिंह ने कीटनाशक दवाइयों के बिल आदि की जांच की। अधिकारी की जांच में पाया गया कि उक्त कीटनाशक गुजरात की एक कंपनी से भरा गया था, जो जम्मू स्थित कंपनी की दूसरी शाखा में ले जाया जा रहा था। ट्रक में बरामद बिलों के आधार पर पता चला कि ट्रक में तकरीबन 29 लाख रुपये के कीटनाशक के ड्रम, पेटियां व खाली शीशियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बयान



ट्रक में कीटनाशक दवाइयां मिली हैं। दस्तावेजों के मुताबिक उक्त ट्रक गुजरात के भरुच से जम्मू जा रहा था। ट्रक में जो कीटनाशक दवाइयां, खाली शीशियां व ढक्कन मिले हैं, वे प्राथमिक तौर पर दस्तावेजों के आधार पर सही हैं। फिर भी जांच की जा रही है।

- डॉ. सुखदेव सिंह, क्वालिटी कंट्रोलर अधिकारी (कृषि अधिकारी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें