फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन सुविधा के खर्च के लिए ऐलनाबाद के तीन स्कूलों को 6 लाख 55 हजार के बजट की मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने वैन सुविधा मुहैया करवाई थी। इसके लिए शिक्षा सत्र के शुरूआत में बजट अलॉट किया जाता है। लेकिन 6 माह देरी से शिक्षा विभाग ने वैन सुविधा के लिए 6 लाख 51 हजार 100 रुपये का बजट ऐलनाबाद के तीन स्कूलों राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोटली, राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंदू की ढाणी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला थेहड़ जीवन नगर को जारी किया है। शिक्षा विभाग के आरटीई के अंतर्गत ऐसे स्कूलों में वैन सुविधा दी गई थी जिसमें ढाणियों व थेहड़ वाला क्षेत्र अधिक हो। सत्र 2019-20 के करीब 120 बच्चे इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। आरटीई के अनुसार प्राइमरी स्कूल आबादी के एक किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। अगर स्कूल एक किलोमीटर के दायरे में नहीं होगा तो शिक्षा विभाग उन्हें वैन सुविधा उपलब्ध करवाएगा। इसके अंतर्गत जो बच्चे ढाणियों व स्कूल से अधिक दूरी पर रहते हों वैन द्वारा उन्हें स्कूल पहुंचाया जाएगा। जिसका सारा खर्च शिक्षा विभाग द्वारा दिया जाएगा। प्रत्येक वर्ग को शिक्षा में बराबर का दर्ज देने व सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए वैन मुहैया करवाई गई थी। नए सत्र के शुरू होने के काफी समय बाद भी जब शिक्षा विभाग द्वारा बजट नहीं दिया गया तो खंड ऐलनाबाद के स्कूलों की तरफ से बजट की मांग को लेकर शिक्षा विभाग को पत्र लिखे गए। जिसके तहत ऐलनाबाद के चार सरकारी स्कूलों को करीब 6 लाख 50 हजार का बजट मिला है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने बजट की स्वीकृति दे दी है। बजट आते ही स्कूलों को राशि दे दी जाएगी।
-आत्म प्रकाश, डीईईओ सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें