संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। चौकी कालांवाली पुलिस ने देसू मलकाना से 3 मोटरसाइकिल सवार नशा तस्करों से 21.870 ग्राम हेरोइन व 17,000 रुपये ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है।
प्रभारी चौकी कालांवाली पीएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि 16 मार्च को एएसआई भूपेंद्र के नेतृत्व में एक टीम देसू मलकाना से मंडी कालांवाली रोड पर नाकेबंदी के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बाइक चालक ने रसनजीत सिंह उर्फ रसना निवासी जगमालवाली बताया। अन्य दो युवकों ने अपना नाम राजबीर सिंह व हरप्रीत सिंह सिहं निवासी जगमालवाली बताया। तलाशी में उनकी मोटरसाइकिल के आगे काले रंग के बैग में से 21.870 ग्राम हेरोइन व 17,000 रुपये बरामद हुए। काबू किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।