फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेज पूरे नहीं होने व प्रतिबंधित साइलेंसर लगा होने पर काटा 27 हजार रुपये का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। यातायात पुलिस ने बाल भवन के नजदीक चेकिंग के दौरान बुलेट बाइक सवार का 27 हजार रुपये का चालान काटा दिया। सोमवार को बाल भवन के नजदीक पुलिसकर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी के दौरान एक बुलेट बाइक सवार युवक ने गलत यू-टर्न ले लिया। चेकिंग टीम ने रोककर जब जांच के लिए कागजात मांगे तो लाइसेंस के अलावा चालक के पास कोई दस्तावेज नहीं था। इस पर यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने प्रतिबंधित साइलेंसर व दस्तावेज पूरे ना होने पर करीब 27 हजार रुपये का चालान काट दिया। जांच में यह भी पता चला कि उक्त बाइक पहले भी दस्तावेजों के अभाव में इंपाउंड हो चुकी है। जिसे बीते शुक्रवार ही जुर्माना भरकर छुड़वाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें