सिरसा। कोर्ट कॉम्पलेक्स के पास वकीलों के लिए 250 नये चेंबर बनाए जाएंगे। इसको लेकर हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गत दिनों पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट व जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उपायुक्त से संभावित जगह को लेकर रिपोर्ट मांगी। इसके बाद उपायुक्त ने तहसीलदार, एसडीएम व पीडब्ल्यूडी विभाग से पुराने चेंबर के पास जगह को लेकर रिपोर्ट ली। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट गणेश सेठी ने बताया कि नए चेंबरों के लिए जगह का चयन लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही हाईकोर्ट के निर्देश पर नए चेंबरों का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल वकीलों के लिए 248 चेंबर हैं। वकीलों की बढ़ती संख्या के हिसाब से चेंबरों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। 250 नए चेंबरों का निर्माण होने से वकीलों को चेंबर को लेकर कोई दिक्कत नहीं रहेगी।