फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर बाइक सवार से छीनी 22 हजार की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव पीर खेड़ा निवासी युवक से जोधपुरिया-पीरखेड़ा रोड पर बाइक सवार चार युवकों ने मारपीट कर 22 हजार रुपये की नकदी व दस्तावेज छीन लिए। युवक गांव जोधपुरिया में बतौर लैब तकनीशियन का कार्य करता है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पीरखेड़ा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि 27 सितंबर की रात्रि को वह जोधपुरिया से काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव जोधपुरिया-पीरखेड़ा के निकट बाइक सवार चार युवकों ने उसे रुकवा लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में 22 हजार रुपये, 3 एटीएम व अन्य दस्तावेज थे। युवक उसका फोन भी छीनकर ले गए, जो कि कुछ दूरी पर जाकर रोड किनारे फेंक गए। किसी तरह उसने अन्य वाहन चालकों को रुकवाकर अपने परिजनों को घटना बारे सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें