फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग का ऐलनाबाद में तीन जगह पर सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऐलनाबाद। सिरसा आयकर विभाग की टीम ने ऐलनाबाद शहर के मुख्य बाजार स्थित दो नामी ज्वेलर्स व अनाज मंडी की एक फर्म पर सर्वे की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। मगर तीनों फर्मों का रिकार्ड शटर डाऊन कर खंगाला गया । बता दें कि शहर के मुख्य बाजार में आरसी व संगम दोनों ज्वेलर्स की बड़ी दुकानें हैं। दोनों का नाम पूरे क्षेत्र में मशहूर है। उधर अनाज मंडी की 43 नंबर फर्म चाणनमल गिगोरानी का भी शहर में पूरा नाम है । तीनों नामी फर्मों पर जैसे ही अचानक आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे न केवल उक्त फर्म मालिकों ब्लकि पूरे बाजार व अनाज मंडी के व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई । टीम में कुल 20 कर्मचारियों ने करीब 6 अधिकारियों की टीम के साथ सर्वे की कार्रवाई की जो कि देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें