सिरसा। मंगलवार को मौसम में आए बदलाव से पकने के कगार पर खड़ी गेहूं व सरसों की फसल में नुकसान की आशंका से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। मंगलवार शाम को हल्की बूंदाबांदी से किसानों को चिंता सताने लगी की बारिश के साथ आंधी व ओलावृष्टि होती है तो नुकसान ज्यादा हो सकता है। किसानों को कहना है कि पकने के कगार पर खड़ी फसल को बारिश की कोई आवश्यकता नहीं है। किसान महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, राम कुमार का कहना है कि सरसों की फसल तो पककर तैयार खड़ी है तथा बारिश से नुकसान ही होगा। तथा गेहूं की फसल पकने वाली है बारिश केे साथ तेज हवा व ओलावृष्टि होती है तो गेहं की फसल जमीन पर बिछ सकती है। किसानों का कहना है कि अब तो बारिश से नुकसान ज्यादा व फायदा कम होगा। मौसम साफ रहने में ही फायदा है।