फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिविर में आई 21 शिकायतें, समाधान के दिए निर्देश

Mon, 29 Sep 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 21 शिकायतें आई। सिरसा में लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में बीडीपीओ सार्थक श्रीवास्तव ने जन शिकायतें सुनीं और उपस्थित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। बीडीपीओ सार्थक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोमवार व वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में सोमवार को जन समस्याएं सुनीं गईं। उन्होंने बताया कि जिला व उपमंडल स्तर पर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को सुबह दस से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसमें नागरिक अपनी समस्या को प्रशासन के समक्ष रख सकता है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें