दुकानदारों ने केस रद् करवाने की मांग की
सिरसा। नगरपरिषद की शिकायत पर शहर के दो मोबाइल संचालकों के खिलाफ दर्ज केस को रद्द करवाने के लिए वीरवार को मोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी नप कार्यालय पहुंचे। दुकानदारों ने नगरपरिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्रोई से केस वापस लेने का अनुरोध किया। उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सीएसई के साथ ही बहसबाजी पर खेद जताया। हालांकि सीएसई ने कहा कि केस वापस लेने उनके अधिकार में नहीं है। तब दुकानदार डीसी से मुलाकात के लिए चले गए। बता दे कि कुछ दिनों पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शिव चौक के पास नगरपरिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ दुकानदारों की बहस हुई थी। इसी को लेकर नगरपरिषद ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर दो दुकानदारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।