फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बरुवाली में प्रवासी मजदूरों के साथ 20-25 लोगों ने की मारपीट, केस

Fri, 07 Apr 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाले प्रवासी मजदूरों को गांव बरुवाली के 20-25 लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। रॉड से किए गए इस हमले में पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डिंग थाना पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज करके 3 नामजद व 25 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यूपी प्रांत के बदायूं निवासी 14 वर्षीय नाबालिग देवदत ने बताया कि उसके माता-पिता ईंट-भट्ठा बरुवाली में मजदूरी करते हैं। वह अपने माता-पिता के पास आया हुआ था। गत दिवस वह अपने माता-पिता के साथ भट्ठे में काम कर रहा था। उनके अलावा उमेश, ज्योति, दीपक, शुभ कुमारी व गीता भी काम कर रही थी। पास में एक व्यक्ति जेसीबी से ट्राली में मिट्टी डालने का काम कर रहा था।
इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने तेजी से उनकी ओर ट्रैक्टर घुमा दिया। देवदत्त ने चालक से कहा कि मारेगा क्या हमको, इतना कहते ही चालक गुस्से में आ गया और मारपीट करने लगा। इसके बाद वह बरुवाली गांव से अपने 20-25 साथियों को बुला ले आया। इसके बाद उक्त सभी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उक्त लोगों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा के मारा। चोट लगने से देवदत, उसका पिता भगवानदास व अन्य लोग घायल हो गए। अन्य मजदूरों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें