फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में घूम रहे 2 हजार आवारा पशु, अब टेंडर खुला लेकिन रेट अप्रूवल के इंतजार में अधिकारी

विज्ञापन
सड़क पर बैठे अवारा पशु। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर की सड़कों पर करीब 2 हजार बेसहारा पशु दिनरात घूम रहे हैं। यह लावारिस पशु कोहरे में हादसों का कारण बन सकते हैं। हालांकि डीसी के आदेश के बाद पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर खोला जा चुका है, लेकिन टेंडर राशि को लेकर अधिकारी ठेकेदार से बातचीत कर रहे हैं। नप अधिकारियों ने टेंडर रेट की मंजूरी लेने के लिए डीसी के पास फाइल भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ समय पहले पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों से काम करवाया जा रहा था, लेकिन इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। ऐसे में फैसला लिया गया कि पशु पकड़ो अभियान के लिए अलग से टीम का गठन किया जाए और ठेका जारी किया जाए। इसके लिए टेंडर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी। टेंडर ओपन भी कर दिया गया है। अब रेट को लेकर नप के अधिकारी ठेकेदार से बातचीत कर रहे हैं ताकि राशि कम की जा सके। ठेकेदार से बातचीत के बाद नगर परिषद के कमिश्नर का कार्यभार देख रहे डीसी अनीश यादव के पास फाइल भेज दी गई है। डीसी की मंजूरी मिलने के बाद वर्क अलॉट कर दिया जाएगा।
इन जगहों पर अधिक खतरा
- शहर के रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार, भादरा बाजार, नोहरिया बाजार में आवारा पशु घूमते रहते हैं।
- आर्य समाज रोड, सरकुलर रोड, वाल्मीकि चौक, एफ-ब्लॉक, ए,बी,सी,डी और ई-ब्लॉक में भी पशुओं का जमावड़ा रहता है।
- पॉश एरिया हुडा सेक्टर में भी आवारा पशुओं की समस्या गंभीर है।
- रानियां रोड पर सबसे अधिक आवारा पशु घूमते हैं।
- हिसार रोड, बरनाला रोड पर भी रात के समय अधिक पशु आ जाते हैं।
- बेगू रोड, डबवाली रोड, रेलवे कॉलोनी के आसपास भी आवारा पशु नजर आते हैं।
पशुओं को पकड़ने के लिए अलग से टीम का गठन किया जाएगा। इसके लिए टेंडर ओपन कर दिया गया है। अब टेंडर राशि को लेकर बातचीत चल रही है और डीसी ऑफिस में फाइल भेज रखी है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें