फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों की मौत, नशा करते थे

Sat, 28 Nov 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक युवक का पंचायत ने नशा मुक्ति केंद्र में करवाया था इलाज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


कालांवाली। कस्बे में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों की मौत हो गई। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत नहीं दी है। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह (23) और राजेश कुमार (24) के रूप में हुई है। राजेश की नशे की लत छुड़ाने के लिए पंचायत ने नशा मुक्ति केंद्र में उपचार भी करवाया था। उपचार के कुछ दिन बाद फिर से नशे का सेवन शुरू कर दिया। शुक्रवार शाम उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। राजेश के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने भाई के साथ रहता था। सुखविंदर सिंह भी नशे का आदी बताया गया है। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें