सिरसा। सिविल लाइन पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ई-ब्लॉक निवासी नीलम खुराना पत्नी पंकज खुराना ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि अनुज खुराना, अजीतपाल और अंकित कालरा ने कोर्ट कांपलेक्स क्षेत्र में उसे व उसके पति को रोका और मारपीट की। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।