फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल हुई जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर टूटने से 110 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलमग्न
विज्ञापन

डबवाली। बुधवार को गांव जोगेवाला क्षेत्र के अंतर्गत डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी की नहर टूटने से करीब 110 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। सूचना मिलते ही नहरी विभाग रोड़ी डिविजन कालांवाली के एसडीओ लखविंद्र तथा जेई चंद्र भान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोटला ब्रांच से पानी की सप्लाई बंद करवाई और नहर को पाटने का कार्य शुरू करवाया। मौके पर जेसीबी की सहायता से काम करवाया गया। किसानों व ग्रामीणों को जैसे ही नहर टूटने का पता चला तो सभी ने मिलजुल कर नहर को पाटने का कार्य शुरू कर दिया। नहर टूटने का कारण कोटला ब्रांच में पानी का ओवरफ्लो होना बताया जा रहा है। नहर के साथ लगते खेतों में खड़ी फसल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें