फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय पांचाल बने महासभा के जिला प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय पांचाल बने महासभा के जिला प्रधान
विज्ञापन

सिरसा। शहर के कल्याण नगर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की बैठक हुई। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल पांचाल ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जगदीश पांचाल व चांदी राम पांचाल प्रेक्षक के रूप में पहुंचे। पांचाल समाज की सामाजिक, राजनीतिक रूप से चर्चा में ये बात सामने आई कि 20 करोड़ की आबादी पांचालों की है, लेकिन राजनैतिक रूप से किसी भी पार्टी ने उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं दिया। इस मौके पर समाज में दहेज प्रथा, नशा मुक्ति, मरणोपरांत काज ना किया जाए की शपथ ली गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा का जिला प्रधान संजय कुमार पांचाल को बनाया गया। इस मौके पर चांदी राम प्रधान, जगदीश पांचाल, धर्मपाल पांचाल, भोपाल पांचाल, जयप्रकाश पांचाल, त्रिलोक, प्यारे लाल व दर्शन राम उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें