फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जाट आंदोलन में नेशनल हाईवे पर जाम लगाने वाले 18 आरोपी बरी

Tue, 28 Mar 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। न्यायालय ने मंगलवार को जाट आंदोलन के दौरान सिरसा में दिल्ली पुल पर जाम लगाने वाले आरोपियों को बरी कर दिया। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने फरवरी 2016 को आरोपी जाट नेताओं व समुदाय के अन्य लोगों पर नेशनल हाईवे एक्ट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया था। मामले में विकल पचार, शीशपाल झोरड़, धर्मवीर, श्रवण डूडी, गिरधारी बीसू,ओम प्रकाश, कृष्ण झोरड़, लाल चंद भांभू, दलीप, मोहन साहू, रणबीर, कश्मीर सिंह, दौलत राम, निकूराम, विनोद ढाका, कृष्ण ढाका, विनोद न्योल, राकेश, सुभाष नैन, राम कुमार नैन व मनोज बांडी सहित अन्य को आरोपी बनाया गया। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी श्रवण डूडी व मनोज बांडी की फरवरी 2022 में मौत हो गई। आरोपी धर्मवीर को न्यायालय ने जुलाई 2022 को भगोड़ा घोषित कर दिया। मंगलवार को इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायालय ने 18 आरोपियों को बरी कर दिया। विकल पचार ने बताया कि उनका आंदोलन शांति पूर्वक था। न्यायालय में सच्चाई की जीत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें