फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस फोर्स ने दो घंटे खंगाली जेल, नहीं मिला कोई प्रतिबंधित सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस फोर्स ने दो घंटे खंगाली जेल, नहीं मिला कोई प्रतिबंधित सामान
विज्ञापन

सिरसा। जिला जेल में रविवार को पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया गया। सुबह सात बजे डीएसपी रविंद्र सिंवर के नेतृत्व में पुलिस फोर्स जेल में पहुंची। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने जेल के अंदर बैरकों की तलाशी लेने शुरू कर दी। हवालाती बैरक व कैदी बैरकों की तलाशी लेने के बाद पुलिस कर्मी लंगर भवन में गए। यहां भी सारे सामान की तलाशी ली गई। जेल के अस्पताल में भी सर्च अभियान चला गया। महिला बंदी बैरकों में महिला पुलिस ने सारे सामान की तलाशी ली।दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में पुलिस को जेल से कोई प्रतिबंधित चीज नहीं मिली। डीएससपी रविंद्र सिंवर ने बताया कि डीजीपी जेल के निर्देश पर पुलिस ने जेल में तलाशी अभियान चलाया था। अभियान में शहर थाना प्रभारी विनोद काजला, हुडा चौकी प्रभारी, सीआईडी इंचार्ज व पुलिस कर्मचारी शामिल रहे। अभियान के तहत जेल के 16 बैरकों, अस्पताल, महिला बैरक, लंगर भवन, लाइब्रेरी की तलाशी ली गई। हर महीने पुलिस की तरफ से जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है। ये ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा और जेल में औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। डीएसपी रविंद्र सिंवर का कहना है कि पूर्व में सर्च ऑपरेशन के दौरान जेल से मोबाइल मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें