फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वीन शैणवी के हाथों में फिर सिरसा की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्विन शैणवी के हाथों में फिर सिरसा की कमान
विज्ञापन

सिरसा। जिले में जारी अलर्ट के बीच वीरवार को सरकार ने सोनीपत के एसपी अश्विन शैणवी को सिरसा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया। अश्विन शैणवी की सिरसा में यह दूसरी बार तैनाती है। इससे पहले वर्ष 2015 में सिरसा जिले की कमान उनके हाथों में रही। उनका कार्यकाल सिरसा में काफी असरदार रहा। अश्विन शैणवी को सिरसा जिले की सारी भौगोलिक और आंतरिक स्थिति का पूरा ज्ञान है इसलिए सरकार ने फिर से उन्हें सिरसा में नियुक्ति दी है। तत्कालीन एसपी सतेंद्र गुप्ता का तबादला होने के बाद सिरसा एसपी का अतिरिक्त कार्यभार फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के कंधों पर था। शुक्रवार को अश्विन शैणवी सिरसा का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें