चोपटा। राजकीय उच्च विद्यालय रूपाणा गंजा में चल रही नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का उप जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सुथार ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय प्रभारी विक्की प्रकाश व विज्ञान अध्यापक मोहिंद्र पाल के साथ निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पवन सुथार ने कहा कि परीक्षा में नकल से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को लग्र व मेहनत से परीक्षा में अच्छे अंक लेने का मंत्र दिया।