नेशनल कॉलेज में 107 फार्म सीआर के लिए आए
सिरसा।
राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा के प्राचार्य डॉ प्रेम कंबोज ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में कुल 107 फार्म प्राप्त किए गए। इनमें से बी ए प्रथम वर्ष में सर्वाधिक फार्म आए इनकी संख्या 27 है। सेकंड ईयर में 15 और फाइनल में 8 फॉर्म आए जबकि बीकॉम प्रथम वर्ष में 7 फार्म, बी कॉम द्वितीय वर्ष में 5 और बीकॉम तृतीय वर्ष में भी 5 फार्म आए। वहीं बीएससी मेडिकल में प्रथम और द्वितीय वर्ष में पांच-पांच फार्म जबकि तृतीय वर्ष में केवल 2 फार्म प्राप्त हुए। इसी प्रकार से नॉन मेडिकल फर्स्ट ईयर में 4 और द्वितीय और तृतीय वर्ष में भी चार चार फॉर्म ही भरे गए। कंप्यूटर साइंस के प्रथम वर्ष में एक, द्वितीय वर्ष में एक और तीसरे वर्ष में केवल 2 फार्म आए । एम ए के 7 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं क्योंकि उनके मुकाबले में किसी दूसरे ने फार्म नहीं भरा था ।इसी प्रकार से कंप्यूटर साइंस के पहले और द्वितीय वर्ष में भी चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है ।