फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में अभी 16 हजार एकड़ धान की हुई कटाई, मौसम खराब होने से काम हो रहा प्रभावित

Wed, 18 Oct 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मौसम खराब होने के कारण यहां एक तरफ किसानों की चिंता बढ़ी हुई है वहीं दूसरी तरफ मंडी में मजदूरों को भी अभी तक पूरा काम नहीं मिल पा रहा है। दूसरे राज्यों से पहुंचे श्रमिक आवक कम होने के कारण परेशान हो रहे हैं। बीते दिन दिनों से मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण कटाई का काम काफी प्रभावित हो रहा रहा है। जिले में अब तक केवल 16 हजार एकड़ धान की कटाई का काम हो पाया है। जबकि जिले में इस साल एक लाख 5 हजार 980 हेक्टेयर धान की रोपाई हुई है।



सुबह व शाम को अब नमी अधिक हो रही है। जिसके कारण केवल दोपहर के समय ही कटाई का काम हो पा रहा है। जिले में अभी आवक भी नाम मात्र की हो पाई है। जिले में अब तक पीआर धान की तीन लाख 38 हजार 162 क्विंटल की आवक हुई है। अभी हर रोज 60 हजार क्विंटल के करीब ही पीआर धान की आवक हो रही है। हालांकि खरीद केंद्रों पर अभी उठान का काम धीमा होने से स्थिति कुछ खराब देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीट्रिक टन में



उपज, कुल आवक, खरीद, उठान

धान पीआर, 33816, 33600, 16817



धान 1509, 23170, टोटल, 22086



डीबी धान, 1288, टाेटल, 1226

नरमा, 33634, टोटल, टोटल



बाजरा, 2755, टोटल, 2719

वर्जन



मंडी में धान व नरमे की खरीद सामान्य रूप से चल रही है। किसान घर से ही तिरपाल साथ लेकर आए। मौसम में बार बार बदलाव होने से फसल को नुकसान नहीं होगा। किसान धान को सुखाने के बाद ही मंडी में लेकर पहुंचे।

-वीरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें