फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढुकड़ा व कुतियाना के ग्रामीणों ने नशा न करने का लिया प्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। चोपटा खंड के गांव ढुकड़ा व कुत्तियाना में ईश्वर को साक्षी मानकर युवाओं व बच्चों ने जहां जिंदगी भर कभी नशा नहीं करने की शपथ ली। वहीं नशे की चपेट में आ चुके अनेक ग्रामीणों ने मंदिर में खड़े होकर नशा छोड़ने का भी प्रण लिया। इसी के साथ-साथ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं जिला कष्ट निवारण समिति की सदस्य निताशा राकेश सिहाग की अध्यक्षता में युवाओं, महिलाओं व बच्चों ने मिलकर गली गली में जागरूकता रैली निकाल लोगों को नशे से दूर होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सिहाग ने कहा कि हिंसा, बलात्कार, चोरी, आत्महत्या आदि अनेक अपराधों के पीछे नशा एक बहुत बड़ी वजह है। शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए एक्सीडेंट करना, शादीशुदा व्यक्तियों द्वारा नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करना आम बात है। गांव ढुकड़ा से राजेंद्र कुमार, शीशपाल निरानियां, ईश्वर बामणिया, मनोज शर्मा, राजेश वर्मा, रमेश, धर्मवीर, संतलाल, ज्ञाना देवी, नारायणी देवी, जमुना देवी, बाला देवी, संतरा देवी, कौशल्या, परमानंद शर्मा, मास्टर भगवानराम, संतलाल, सुरेंद्र भाटिया, सुरेंद्र माकड़, बुधराम और कुतियाना से ओमप्रकाश कस्वां, गणेश शर्मा, पवन शर्मा, सतेंद्र कस्वां, बजरंग, विकास, बुधराम सुथार, दिलीप कस्वां, चंदगीराम, सुरेश, सुरेंद्र, सोनू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें