फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरम पूरा न होने के चलते मार्किट कमेटी की बैठक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरम पूरा न होने से मार्केट कमेटी की बैठक रद्द
विज्ञापन

सिरसा । बुधवार को मार्केट कमेटी सिरसा की बैठक सदस्यों के न आने के कारण स्थगित करना पड़ी। हरियाणा सरकार ने मार्केट कमेटी के 18 सदस्य नियुक्ति किए है। लेकिन बुधवार की बैठक में 12 सदस्य ही नहीं आए। जिस कारण कोरम पूरा न होने के कारण कृषि सहायता के केस का प्रस्ताव पास नहीं हो पाया। बतां दे कि इससे पहले दस मई 2018 को मार्केट कमेटी सिरसा की बैठक हुई थी, लेकिन उसमें करीब 15 सदस्यों ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन हनुमान कुंडू और वाइस चेयरमैन कृष्ण लाल मेहता की नियुक्ति के प्रति अविश्वास प्रकट किया था और बैठक का बहिष्कार कर दिया था। इसी नाराजगी के चलते ही कमेटी के सदस्य बुधवार की बैठक में भी नहीं आए। कमेटी की बैठक लगातार तीन बार स्थगित हो चुकी है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन हनुमान कुंडू का कहना है कि कुछ सदस्य बाहर थे, इसलिए बैठक स्थगित कर दी गई। जल्द ही दोबारा बैठक बुलाई जाएगी। वहीं मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ढुल का कहना है कि कोरम पूरा न होने के कारण बैठक नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें