सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने केलनियां रोड पर रविवार को बाइक सवार सिरसा के बाजीगर मोहल्ला निवासी जश्नदीप सिंह और रानियां गेट निवासी रवि कुमार को 15 ग्राम 25 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सेल प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को उनकी टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान केलनियां रोड पर पुलिस ने एक बाइक रुकवाई। तलाशी के दौरान आरोपियों से हेरोइन बरामद हुई। संवाद