फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ग्राम हेरोइन बरामद, 3 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए पुलिस ने गांव जंडवाला जटान से 2 लोगों को 15 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपियों और सप्लायर के खिलाफ ओढ़ां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसआई धर्मपाल ने बताया कि पुलिस पार्टी गांव जंडवाला जटान की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान बाइक पर सवार 2 युवकों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुुई। आरोपियों की पहचान जंडवाला जटान निवासी सुखपाल सिंह उर्फ सुखा और भोला सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में उक्त नशीला पदार्थ इसी गांव के चानण सिंह से लेकर आना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों और सप्लायर सहित 3 लोगों के खिलाफ ओढ़ां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। गौरतलब हो कि गांव जंडवाला जटान नशे के मामले में शुष्क बंदरगाह के रूप में चर्चित है। जिसके चलते पुलिस की उक्त गांव पर विशेष निगाह रहती है। बता दें कि चंडीगढ़ के नारकोटिक्स सेल ने कुछ वर्ष पूर्व गांव जंडवाला जटान निवासी सुखवीर उर्फ सुखा की सिरसा स्थित कोठी से 25 किलो व गांव जंडवाला से लाभ सिंह से 11 किलो और विरेंद्र उर्फ बौना से एक किलो अफीम बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें