कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं
सिरसा। यूपीआरएमएस सिरसा शाखा कार्यालय में एक शाखा सभा हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान कुलदीप सिंह ने की। इस सभा में कर्मचारियों की समस्याओं को गहनता से सुना गया और कुछ का मौके पर ही समाधान करवाया गया। सभा में शाखा के पदाधिकारी एवं रेलवे कर्मचारियों मनोहर सिंह व चंदुलाल की विदाई पार्टी दी गई और रेलवे एवं संघ को समर्पित उनके कार्यकाल को याद किया गया। सेवानिवृत्त दोनों पदाधिकारियों ने संघ द्वारा रेलवे कर्मचारियों के हितों को लेकर लिए गए निर्णय व कदमों की सराहना की। इस मौके पर दीपक मेहता, मनीष कुमार, जयसिंह, सतवीर शर्मा, साहिल शर्मा, शुगर सिंह मीणा, आत्मराम, राजकुमार, जितेंद्र, विनय, विपिन, बहन रानी देवी भी मौजूद थे।